अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने भाजपा कार्यालय कोटकासिम पर की जनसुनवाई
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

पत्रकार जयबीर सिंह कोटकासिम (अलवर)
कोटकासिम।आज पूर्व विधायक एवं भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य रामहेत सिंह यादव ने भाजपा कार्यालय कोटकासिम पर जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ, सुझाव और जनहित से जुड़ी शिकायतें सुनीं।
*अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश*
जनसुनवाई के दौरान पूर्व विधायक यादव ने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान करना ही जनसेवा का असली उद्देश्य है। उन्होंने उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर भटकने को मजबूर न हो।
*जनहित के मुद्दों पर मिला सकारात्मक संवाद*
जनसुनवाई में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़ी कई समस्याएँ रखी गईं, जिन पर पूर्व विधायक यादव ने सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा जनसेवा के संकल्प के साथ सदैव जनता के बीच सक्रिय है और हर वर्ग की समस्या के समाधान के लिए कटिबद्ध है।
*क्षेत्रवासियों ने जताया आभार*
जनसुनवाई में आए लोगों ने पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के जनसंपर्क और संवेदनशील पहल की सराहना की और कहा कि उनकी सक्रियता से आमजन को अपनी बात सीधे तौर पर रखने का अवसर मिलता है।

Subscribe to my channel


