अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया शताब्दी पंथ संचलन, देश और समाज की रक्षा करने का दिया संदेश 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

तिजारा में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर तिजारा नगर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन किया गया। सन 1925 में डॉक्टर बलिराम हेड गवार ने नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी। आरएसएस का आजादी के आंदोलन में भी बहुत बड़ा योगदान रहा है और वर्तमान में भी हिंदू समाज को संगठित करने और उसकी रक्षा करने और उसमें कुरीतियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा हाल ही में मुसलमानों को अपने संगठन से जोड़ने हेतु राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की स्थापना की है, जिसमें अनेक सदस्यों को इसमें जोड़ा गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देशकाल स्थिति के अनुसार जब-जब देश में इनकी जरूरत पड़ी है, प्राकृतिक आपदाओं में, बाढ़ में, भूकंप के दौरान, गुजरात में, जम्मू कश्मीर में, कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान चलाकर लोगों की मदद की है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की देश में शिक्षा और राजनीति में विशेष योगदान रहा है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजनीतिक शाखा भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में शासन में है, और शिक्षा के क्षेत्र में पूरे इंडिया में उनके हजारों स्कूल विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर के नाम से वर्तमान में चल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी द्वारा सन 1975 में स्वास्थ्य स्वयंसेवक संघ के उल्लेखनिय कार्यों की वजह से मेडल और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया था, तथा डाक टिकट और सिक्का जारी किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जितने भी कार्यवाहक पिछले 100 वर्षों में हुए हैं, उन सभी ने राष्ट्रीय हित में चिंतन और मंथन करने हेतु समय देने के लिए जीवन पर्यंत अविवाहित रहने का संकल्प लिया, और वर्तमान में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी अविवाहित है। तिजारा में आज

पथ संचलन सरस्वती स्कूल होली टीबा से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।संचलन के दौरान मुख्य मार्ग पर स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की ।इस दौरान भारत माता की जय और जय श्री राम के नारे लगाए गए। संचलन में कैप्टन सोनारायण, महेश, राजेश शर्मा, अनिल बंसल, ओमप्रकाश, सतेन्द्र, बनेसिंह बिधूड़ी, कपिल गुप्ता, पुरूषोतम एडवोकेट, वीरेंद्र सैनी, बिक्रम सिंह गुर्जर, एडवोकेट विवेक शर्मा, कमल कसाना, राहुल यादव, टिंकू यादव, करतार कसाना, सुनील सिराधना, कुलदीप यादव, जितेंद्र, तिलक, नरेंद्र, कंवर सिंह चौधरी, सतपाल प्रजापत, दिनेश, निहाल सहित कई प्रमुख लोग शामिल रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button