बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा-बाड़मेर-पाली जोन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा/बाड़मेर/पाली। महावीर इंटरनेशनल बालोतरा बाड़मेर पाली जोन के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। संगठन के वर्ष 2025-27 के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन और महासचिव वीर सोहन जी वैद के निर्देशानुसार वीर महेंद्र चोपड़ा को बाड़मेर-बालोतरा-पाली जोन का चेयरमैन और वीरा प्रमिला सालेचा को जोन सचिव मनोनीत किया गया है।

महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर महेंद्र चोपड़ा वर्ष 2023-25 तक महावीर इंटरनेशनल अपेक्स रीजन 6 के सचिव रह चुके हैं। इसके अलावा वे नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी और रोटरी क्लब, भारत जैन महामंडल सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी सेवाओं में सक्रिय रहे हैं।

वीरा प्रमिला सालेचा महावीर इंटरनेशनल की पूर्व उप निदेशक रह चुकी हैं और विभिन्न संस्थानों में सक्रिय रूप से सेवा प्रदान करती रही हैं।

इस नियुक्ति पर पूरे क्षेत्र के महावीर इंटरनेशनल बालोतरा, महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र, पाली केंद्र और अन्य सदस्य जैसे वीर पारसमल गोलेछा, वीर पारसमल भंडारी, वीर धर्मेश चोपड़ा, वीर जवेरी लाल मेहता ने हर्ष व्यक्त किया है।

यह नियुक्ति क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों और सामाजिक सेवाओं को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली मानी जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button