बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

जसोल में अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के तहत पर्यावरण शुद्धि व नशा मुक्ति दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 04 अक्टूबर 2025।

अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह (1 से 7 अक्टूबर 2025) के तहत चौथे दिवस को पर्यावरण शुद्धि एवं नशा मुक्ति दिवस के रूप में श्री एस.एन. वोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जसोल में युवा छात्रों के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम साध्वी श्री रतिप्रभाजी की प्रेरणा से अणुव्रत विश्वभारती सोसायटी के तत्वावधान में अणुव्रत समिति जसोल के बैनर तले आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री विष्णु दास वैष्णव ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में अणुव्रती श्री डूंगराराम बोघू व अणुव्रत समिति जसोल के उपाध्यक्ष श्री प्रवीण भंसाली ने नैतिकता, सद्भावना, पर्यावरण शुद्धि और नशा मुक्ति पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

श्री डूंगरचंद बगरेचा ने कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीतिका से की। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को जीवन में संयम, ईमानदारी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी अपनाने का आह्वान किया। श्री डूंगराराम बोघू ने विद्यार्थियों को सात संकल्प दिलाए, जिनमें नकल नहीं करने, गाली-गलौज से बचने और नशा न करने जैसे नियम शामिल थे।

व्याख्याता श्री विजयसिंह गोड़ (लाडनूं) ने भी संबोधित करते हुए अणुव्रत पर्व के प्रवर्तक गुरुदेव तुलसी को याद किया और आगामी चातुर्मास में अणुव्रत अनुशास्ता श्री महाश्रमणजी के लाडनूं आगमन की जानकारी दी।

विद्यालय परिवार की ओर से उपप्रधानाचार्य श्री विष्णु दास वैष्णव व शिक्षक श्री ओमप्रकाश आर्य ने अणुव्रत समिति का आभार व्यक्त किया। श्री ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि वे 1988 से अणुव्रत नियमों का पालन कर रहे हैं। इस अवसर पर अतिथियों का सम्मान अणुव्रत दुपट्टा पहनाकर किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 300 विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संचालन अणुव्रत मंत्री सफरू खान ने किया।

🔹 आगामी कार्यक्रम

5 अक्टूबर (रविवार): साध्वी श्रीजी का नशा मुक्ति पर प्रवचन पुराने ओसवाल भवन में प्रातः 9:15 बजे से।

6 अक्टूबर (सोमवार): अणुव्रत उद्धबोधन कार्यक्रम आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, नाकोड़ा रोड, जसोल में सुबह 9:30 बजे से आयोजित होगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button