उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
जनपद खीरी में मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के तहत छात्राओं को मिला “एक दिवसीय थाना/चौकी प्रभारी” बनने का अवसर

रिपोर्ट – डॉक्टर संजय पांडेय
मोबाइल नंबर – 7376326175

खीरी, 03 अक्टूबर 2025।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और छात्राओं में आत्मविश्वास जागृत करने के उद्देश्य से थाना मैगलगंज, जनपद खीरी में मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कक्षा 11वीं की छात्रा शशि राठौर को “एक दिवसीय थाना प्रभारी मैगलगंज”, कक्षा 12वीं की छात्रा गौरी मिश्रा को “एक दिवसीय चौकी प्रभारी मढियाघाट” तथा छात्रा श्रेया अवस्थी को “एक दिवसीय चौकी प्रभारी औरंगाबाद” बनाया गया।
👉 छात्राओं ने थाना एवं चौकी परिसर का भ्रमण कर महिला हेल्प डेस्क, अभिलेखों का निरीक्षण किया और फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश भी दिए।
👉 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार करना, महिला नेतृत्व को प्रोत्साहित करना तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे और महिलाओं से आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने का आह्वान किया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद अधिकारीगण एवं विद्यालय प्रतिनिधियों ने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित सुरक्षा सेवाओं की जानकारी दी, जिनमें प्रमुख हैं –
1930 – साइबर क्राइम हेल्पलाइन
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
1090 – वीमेन पावर लाइन
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 – आपातकालीन पुलिस सेवा
101 – अग्निशमन सेवा
108 – एम्बुलेंस सेवा
यह पहल शासन की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Subscribe to my channel


