उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति अभियान के तहत निघासन में महिलाओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट डॉक्टर संजय पांडेय मोबाइल नंबर 7376 326175
खीरी, 02 अक्टूबर 2025
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर मिशन शक्ति अभियान 5.0 लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना निघासन की महिला शक्ति टीम ने दुर्गा पूजा पंडाल रकेहटी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान महिला शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, प्रमुख कानूनों तथा गरिमा के विरुद्ध होने वाले अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें महिला हिंसा से संबंधित शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक निघासन के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पुलिस द्वारा ऐसे अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।

Subscribe to my channel


