उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0: खीरी पुलिस ने छात्रा की पढ़ाई का जिम्मा उठाया, फीस देने का किया वादा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

लखीमपुर खीरी, 01 अक्टूबर 2025।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत खीरी पुलिस ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। थाना मैलानी प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार मौर्य ने आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने के कगार पर खड़ी छात्रा की मदद का जिम्मा अपने हाथों में लिया और उसकी फीस वहन करने का आश्वासन दिया।

थाना मैलानी क्षेत्र के ग्राम सुरजनपुर निवासी सरोज, जो रामचंद्र यादव महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है, ने महिला सुरक्षा केंद्र पर आकर प्रार्थना पत्र दिया था। छात्रा ने बताया कि उसके पिता अमरजीत सिंह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और पांच पुत्रियों की परवरिश मजदूरी करके करते हैं। पत्नी के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी अकेले संभाल रहे अमरजीत अपनी बेटी की आगे की पढ़ाई का खर्च नहीं उठा पा रहे थे।

मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मैलानी ने छात्रा और उसके पिता को थाने बुलाकर बातचीत की। स्थिति समझने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने छात्रा की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने का भरोसा दिलाया और स्वयं उसकी फीस भरने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही छात्रा को प्रोत्साहित करने हेतु पढ़ाई से संबंधित सामग्री भी भेंट की गई।

प्रभारी निरीक्षक ने छात्रा से कहा कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे और भविष्य में किसी भी शैक्षिक समस्या के समाधान के लिए पुलिस हर संभव मदद करेगी।

यह कदम मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण की दिशा में खीरी पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button