उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं ने किया थाना भ्रमण

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

 

लखीमपुर खीरी, 01 अक्टूबर 2025।

उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाना उचौलिया पुलिस द्वारा डोरीलाल इंटर कॉलेज, बनकागांव की छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया।

इस दौरान बालिकाओं को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने के कार्यों, विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराधों एवं महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की।

छात्राओं को वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और पंपलेट वितरित किए गए।

थाना परिसर का भ्रमण कर छात्राओं ने कानून-व्यवस्था की कार्यप्रणाली को नजदीक से देखा और समझा। साथ ही थाना स्थानीय पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के उद्देश्य और वहां उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं से भी उन्हें अवगत कराया गया।

इस अवसर पर पुलिस ने छात्राओं को महिला सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि किसी भी परिस्थिति में वे निडर होकर अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस और हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क कर सकती हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button