अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

इशरोदा के संकट मोचन हनुमान मंदिर में धर्मप्रसार विभाग की बैठक संपन्न

संत सूबेदास महाराज के सान्निध्य में हुई बैठक, हिंदू धर्म संरक्षण पर हुआ मंथन

 

 

जयबीर सिंह इशरोदा(कोटकासिम)अलवर।

इशरोदा। ग्राम इशरोदा स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में विश्व हिंदू परिषद धर्मप्रसार विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मप्रसार प्रांत मार्गदर्शक मंडल के सदस्य संत सूबेदास महाराज के पावन सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में धर्मप्रसार क्षेत्र प्रमुख कैलाश जायसवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रांत प्रमुख सी.एम. भार्गव के मार्गदर्शन एवं जिला प्रमुख सिद्धार्थ शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का संचालन हुआ।

अपने संबोधन में कैलाश जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से समस्याग्रस्त बस्तियों का चयन कर वहाँ बाल संस्कार केंद्र, सत्संग और सेवा कार्य प्रारंभ करने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि लोभ, लालच, कपट या पाखंड के माध्यम से होने वाले धर्मांतरण में संलिप्त लोगों को बेनकाब कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने मंदिरों को जनजागृति का केंद्र बताते हुए कहा कि इन्हीं के माध्यम से हिंदू धर्म के संरक्षण और संवर्धन के लिए समरसता के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए।

इस अवसर पर प्रांत प्रमुख भार्गव ने संत प्रवास योजना के तहत कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ तय कीं और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला मंत्री मुकेश सैनी (विश्व हिंदू परिषद) एवं राकेश कुमार (संयोजक बजरंग दल) ने उपस्थित अतिथियों का भगवा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

📿 बैठक में धर्मप्रसार के विविध कार्यक्रमों को गति देने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button