उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
लखीमपुर खीरी: थाना खीरी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बच्चों को किया जागरूक

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी, थाना खीरी पुलिस ने कस्बा स्थित उ०प्रा०वि० खीरी में मिशन शक्ति/महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम से अवगत कराया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को शासन द्वारा संचालित टोल फ्री नंबरों जैसे 112, 1090, 1076, 1098, 181, 108, 102, 101 आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने, आने वाली समस्याओं की जानकारी तुरंत गार्जियन, शिक्षक एवं पुलिस तक पहुँचाने की हिदायत भी दी गई।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष खीरी निराला तिवारी, साधना यादव, चौकी प्रभारी कस्बा खीरी अर्पिता शुक्ला, म0आ0 दिव्या द्विवेदी, प्रीतू, म0 होमगार्ड दीप्ति और पुष्पा सहित थाना खीरी के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पुलिस ने इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को अपने अधिकार, सुरक्षा उपाय और सहायता प्राप्त करने के तरीकों के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा।

Subscribe to my channel


