उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
मिशन शक्ति फेज-5: जनपद खीरी के थाना सम्पूर्णानगर में पब्लिक इण्टर कालेज सम्पूर्णानगर में जागरूकता अभियान / रैली का आयोजन किया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* जनपद खीरी दिनांक 29.09.2025*
*“मिशन शक्ति फेज-5: जनपद खीरी के थाना सम्पूर्णानगर में पब्लिक इण्टर कालेज सम्पूर्णानगर में जागरूकता अभियान / रैली का आयोजन किया गया*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 29.09.2024 को मिशन शक्ति के पंचम संस्करण के अंतर्गत पब्लिक इण्टर कालेज सम्पूर्णानगर में छात्राओ को मिशन शक्ति कार्यक्रम में निहित उद्देश्यों-महिलाओं एंव बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों एवं उनकी सुरक्षा एंव अधिकारों के संदर्भ में एंव आपात की स्थिति में शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन के नम्बरो व शासन द्वारा जारी विभिन्न योजनाओ के सम्बन्ध में जागरूक किया गया एंव पम्पलेट वितरित किये गये तथा एक रैली का आयोजन कर छात्राओ व पुलिस बल द्वारा क्षेत्र की महिलाओ को जागरूक कर प्रचार प्रसार किया गया ।
*मिशन शक्ति 5.0 की विशेषतायेः-*
1.यू०पी० मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत राज्य की महिलाओं और बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करने के लिये।
2.महिला एंव बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं एवं मुद्दो पर समझ बनाना।
3.महिला एवं बच्चो से सम्बन्धित विभिन्न प्रमुख कानूनो एंव महिलाओ की गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराध की जानकारी देना।
4.महिलाओं एवं बच्चों से सम्बन्धित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना।
5.महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करना।
6.यू०पी० मिशन शक्ति अभियान के तहत रेप छेड़छाड़ केस में सबसे पहले प्राथमिकता देकर दोषियों को कड़ी सजा दिलवाना ।

Subscribe to my channel


