उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बस्ती में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत स्वच्छता जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती।
जिला गंगा समिति, बस्ती के तत्वाधान में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण का आयोजन संत रविदास वन विहार, कुंवानो नदी तट पर किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नदी-घाटों की सफाई के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों द्वारा छात्राओं को स्वच्छता के महत्व पर जागरूक करने से हुई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने मिलकर वन विहार और नदी घाट की सफाई की तथा छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता को आदत बनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर खो-खो, गंगा दौड़, भाषण प्रतियोगिता जैसे सांस्कृतिक व खेलकूद कार्यक्रम भी आयोजित हुए। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. शिरीन, प्रभागीय निदेशक वन प्रभाग बस्ती रहीं। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर ए. पी. सिंह, जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) अमित कुमार गुप्ता, सिटी पब्लिक स्कूल बस्ती के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और वन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
डॉ. शिरीन ने अपने संबोधन में कहा कि नदियां हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं और उन्हें स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। वहीं, जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल गांवों और कस्बों को स्वच्छ बनाना है, बल्कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करना भी है। उन्होंने सभी से इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की।
अभियान के दौरान ग्राम पंचायत गणेशपुर, वन विभाग कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। अंत में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई कि वे अपने घर-विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को स्वच्छ रखने में योगदान देंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
जिला गंगा समिति, बस्ती।

Subscribe to my channel


