अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बरामदे में सोते रहे घरवाले कमरे को खंगालते रहे चोर पुलिस रही बेखबर

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती:
बरामदे में सोते रहे घरवाले कमरे को खंगालते रहे चोर पुलिस रही बेखबर
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुवा गांव में चोरी की घटना ने परिजनों और ग्रामीणों को सकते में डाल दिया। जानकारी के अनुसार, घरवाले रात भर अपने घर के बरामदे में सोए रहे, जबकि चोर उनके कमरे को खंगालते रहे।
घटना में चोरों ने लगभग 10,000 रुपये नगद के साथ जेवरात भी चुराए। आश्चर्य की बात यह रही कि चोरी के समय घर के सामने रात भर पुलिस की गश्त थी, लेकिन पुलिस को कोई भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब घर के कमरे का नजारा देखा गया, तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी की जांच में जुट गई है।
पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
संवाददाता: अवधेश यादव,

Subscribe to my channel

