बाड़मेर। समाजसेवी ओम बांठिया ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की कांग्रेस वापसी को लेकर अज्ञात तत्वों द्वारा किए जा रहे घृणित और प्रदूषित प्रचार प्रसार की तीव्र निंदा की है।
बांठिया ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग मेवाराम जैन की कांग्रेस पार्टी में सदस्यता एवं पार्टी के निर्णय को लेकर जन भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले दुषित प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी को उनके कांग्रेस सदस्य बनने पर कोई आपत्ति या सुझाव है, तो वह इसे सीधे कांग्रेस पार्टी के प्रमुख तक भेजें, न कि जनता के बीच दुष्प्रचार और गलत प्रभाव फैलाने का प्रयास करें।
समाजसेवी ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि ऐसे अज्ञात और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और ऐसे प्रचार सामग्री को जहाँ भी लगाया गया है, तुरंत हटाया जाए।
यह कदम समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने और जनभावनाओं की रक्षा के लिए जरूरी बताया जा रहा है।