बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
नापासर गाढ़वाला सड़क मार्ग पर पे टोल को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना छठे दिन भी जारी

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर- नापासर गाढ़वाला सड़क मार्ग पे बने टोल को लेकर जारी ग्रामीणों का धरना लगातार छठे दिन भी जारी रहा इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएगी तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी इस दौरान कांग्रेस नेता गोविंदराम मूड ने बताया कि हमारा क्षेत्र कृषि बेल्ट क्षेत्र है और यहां पर ज्यादातर किसानों के वाहन है जो गांवो से मंडी की ओर कृषि सामान लेकर जाते ह इस दौरान हमारी मांग है कि जितने भी फॉर व्हीलर वाहन है उनको टोल मुक्त रखा जाए गोविंदराम ने कहा कि अगर जल्दी ही हमारी मांगे नहीं मानी गई तो जल्द ही हम इस धरना प्रदर्शन को और उग्र करेंगे इस दौरान पूर्व प्रधान लालचंद आसोपा,कांग्रेस नेता गोविंद राम मुंड सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे
Subscribe to my channel


