उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

डायट में आयोजित दो दिवसीय नवाचार महोत्सव सम्पन्न

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय नवाचार महोत्सव, बेस्ट प्रैक्टिस एवं नॉलेज शेयरिंग महोत्सव का बुधवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला आपदा विशेषज्ञ रणजीत रंजन एवं प्राचार्य ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और विजेता शिक्षकों तथा डीएलएड प्रशिक्षुओं को पुरस्कार प्रदान किए। चयनित नवाचारी शिक्षक एससीईआरटी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाना और शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण विधियों तथा प्रयोगों को साझा करने का अवसर प्रदान करना था। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने अपने-अपने विषयों में अभिनव प्रयोगों और तकनीकों का प्रदर्शन किया। भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों को सरल बनाने के लिए शिक्षकों ने मॉडल, चार्ट और गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। प्रशिक्षुओं ने इन शिक्षण-अधिगम सामग्रियों का अवलोकन किया और प्रेरणा प्राप्त की। मुख्य अतिथि ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर ही नहीं, बल्कि जनपद स्तर पर शिक्षा में नवाचार की ठोस नींव रखने का कार्य है। डायट प्राचार्य ने कहा कि यह मंच शिक्षकों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नवीन पद्धतियों का मार्ग प्रशस्त करेगा। विषय विशेषज्ञों की निर्णायक समिति ने उत्कृष्ट नवाचार प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया। माध्यमिक स्तर पर डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी प्रथम, श्री शैलेश पटवा द्वितीय, श्रीमती गीता उपाध्याय तृतीय और श्रीमती नीलम गुप्ता व श्री देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्राथमिक स्तर पर सुषमा त्रिपाठी प्रथम, बालमुकुंद द्वितीय, प्रियंका तृतीय और मीना शर्मा तथा अनुराग को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। उच्च प्राथमिक स्तर पर सुरभि ओझा प्रथम, अनूप कुमार द्विवेदी द्वितीय, रोशनी कुमारी तृतीय और निवेदिता त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

महोत्सव के साथ ही डायट में चल रहे सुरक्षा एवं संरक्षा प्रशिक्षण पर भी चर्चा हुई। इसमें घोषित आपदाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नोडल प्रवक्ता कल्याण पाण्डेय ने सुरक्षा और संरक्षा के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। संदर्भदाता अमानसेन ने स्वास्थ्य सुरक्षा, वंशराज गुप्ता ने विद्यालय स्तर पर सुरक्षित वातावरण, रमेश विश्वकर्मा ने साइबर सुरक्षा और अजीत सिंह ने सड़क सुरक्षा पर विस्तृत जानकारी दी।

     कार्यक्रम को सफल बनाने में डायट प्रवक्ता डॉ. गोविन्द प्रसाद, वंदना चौधरी, डॉ. ऋचा शुक्ला, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, कल्याण पाण्डेय, डॉ. रविनाथ, कुलदीप चौधरी, मो. इमरान खान, अमन सेन, शशि दर्शन त्रिपाठी एवं डीएलएड प्रशिक्षु शिवम पटेल, बीरेंद्र, हर्षित, विनोद, नागेश, संदीप, सुखबीर, ईशा श्रीवास्तव, क्षमा, नीरज, उदय, नीलम आर्या, अनुराधा, कीर्ति, पूजा, रूबी, बिंदु, सृष्टि, सौम्या, नीलम, समीक्षा, शिवानी, अजय, अमरेंद्र, अरविंद, चंदन, अरुण, सौरभ, ज्ञानेंद्र, सूरज, सच्चिदानंद, आकाश पांडेय, आदर्श आदि का विशेष योगदान रहा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button