उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

टेट की अनिवार्यता को लेकर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं शिक्षक

15 अक्टूबर तक चलेगा हस्ताक्षर अभियान नियमावली मंें संशोधन कराये केन्द्र सरकार- उदयशंकर शुक्ल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । टेट की अनिवार्यता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद शिक्षकों का आन्दोलन चरणबद्ध ढंग से जारी है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही 24 दिवसीय राष्ट्र व्यापी आन्दोलन में क्षेत्रीय अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी प्रतिदिन एक-एक न्याय पंचायत के शिक्षकों का हस्ताक्षर करा रहे हैं। हस्ताक्षरित ज्ञापन ई मेल आई.डी. के माध्यम से राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा जायेगा।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि टेट की अनिवार्यता को लेकर को लेकर चलाये जा रहे राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर चलाये जा रहे आन्दोलन में संघ पदाधिकारी पूरी ताकत लगा दें, निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। टेट अनिवार्यता समाप्त करने हेतु केन्द्र और सरकारें नियमों में संशोधन कर शिक्षा अधिकार विधेयक की धारा 23 (2) की नियमावली मंें आवश्यक संशोधन करें जिससे शिक्षकों की सेवा स्वतः सुरक्षित हो जाय।

संघ जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने बताया कि कुदरहा अध्यक्ष चन्द्रभान चौरसिया के नेतृत्व में 45, दुबौलिया में जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामपाल चौधरी, मंत्री त्रिलोकीनाथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार के संयोजन में 43, बहादुरपुर ब्लाक अध्यक्ष रीता शुक्ला के नेतृत्व में 15, परशुरामपुर में मंत्री राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में 25, हर्रैया में जिला संगठन मंत्री मोहम्मद सलाम के नेतृत्व में 16, बस्ती सदर में मंत्री विजय प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में 10, रामनगर अध्यक्ष इन्द्रसेन के नेतृत्व में 25, साऊंघाट मे मंत्री अकिलेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में 16 , रूधौली में मंत्री राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष योगेश्वर शुक्ला के नेतृत्व में 12 और नगर क्षेत्र में अध्यक्ष आनन्द सिंह के नेतृत्व में 12 शिक्षकों के हस्ताक्षर कराये गये। शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे हैं। हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा, सघ पदाधिकारी विद्यालयों में जाकर हस्ताक्षर करा रहे हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button