अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
ग्राम पंचायत के शिविर में आम जन को मिले सरकारी योजना का लाभ रामहेत सिंह
ग्राम पंचायत लाडपुर व टेऊवास में हुआ ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

जयबीर सिंह संवाददाता कोटकासिम (अलवर)
कोटकासिम: शहरी और ग्रामीण नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को उपखंड क्षेत्र के गांव लाडपुर व टेऊवास मैं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कैंप का उद्घाटन किया! शिविर में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए वह सभी टेबलों पर जाकर निरीक्षण किया! शिविर में पूर्व विधायक ने मौके पर ही समाधान हो अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए एवं लाभार्थी महिलाओं को सरसों के बिज के किट वितरण किये!शिविर में सहकारिता विभाग,प्रधानमंत्री आवास योजना , पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाध एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,पशुपालन विभाग,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागतथा विद्युत विभाग सहित! कई विभागों की स्टाल लगाई गई !
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव,प्रधान संतो देवी,उपखंड अधिकारी रेखा यादव ,तहसीलदार धर्मेंद्र मीणा, विकास अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा, सरपंच नीलम यादव , पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्था संस्थापक आध्यात्मिक गुरुदेव भास्कर भारद्वाज, अनूप सिंह यादव,चंदन सिंह गुर्जर, आशीष यादव ,सुधीर पनवाल, चिरंजीवी राव एडवोकेट, वीरेंद्र यादव, कैलाश यादव, विनोद यादव, रामपाल शास्त्री, रमेश यादव, सतपाल यादव, मनोज कुमार, बालकिशन सूबेदार, व पूर्ण लाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


