अपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ पुलिस ने गो-तस्करी की कोशिश नाकाम, 20 मवेशी छुड़ाए, 3 वाहन ज़ब्त, 3 एफआईआर दर्ज

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 19 सितम्बर 2025:

जिला पुलिस पुंछ ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 मवेशियों को बचाया और 3 वाहनों को ज़ब्त किया। यह कार्रवाई 18/19 सितम्बर की दरमियानी रात सुरनकोट के मिर्जा मोढ़ा इलाके में विशेष नाका लगाकर की गई।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ वाहन अवैध रूप से मवेशियों की ढुलाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नाका लगाकर तीन वाहनों को रोका और जांच के दौरान उनमें तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशी बरामद किए।

मौके पर सभी तीन वाहन जब्त कर लिए गए और सुरनकोट थाना में इस मामले में तीन अलग-अलग एफआईआर (199/2025, 200/2025 और 201/2025) दर्ज की गई हैं।

पुंछ पुलिस ने दोहराया कि गो-तस्करी जैसी गैर-कानूनी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button