अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

जोड़िया पीएचसी से 108 एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ ग्रामीणों को मिलेगी त्वरित स्वास्थ्य सुविधा

पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

 

 

 संवाददाता जयवीर सिंह कोटकासिम [अलवर]

कोटकासिम। जोड़िया ग्राम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज राज्य सरकार की आयुष्मान एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस सेवा के शुरू होने से जोड़िया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ और तेज़ चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

इस अवसर पर ज़िला प्रमुख बलबीर छिल्लर, कोटकासिम नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, प्रधान संता देवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार का अहम कदम बताया और इसकी सराहना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button