बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बीकानेर में भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यशाला का आयोजन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 13 सितम्बर 2025।
भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में शहर जिला बीकानेर की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला ज़िला अध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
कार्यशाला में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जनता तक पहुँचाया जाएगा। महापौर सुशीला कंवर ने कहा कि सेवा पखवाड़ा में चार महापुरुषों की जयंती मनाई जाएगी।
विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि सेवा पखवाड़ा जनता के बीच जाकर मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय करना है। उन्होंने 2014 से पहले और बाद के भारत की तुलना करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई दिशा पाई है।
उन्होंने आगे कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 19 व 20 सितम्बर को प्रबुद्धजन गोष्ठी और सम्मान समारोह, 21 सितम्बर को मैराथन, 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर विशेष कार्यक्रम, तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान बूथ दिवस बैठक और वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
कार्यशाला में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गेधर, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, मुमताज अली भाटी, महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, कौशल शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंच संचालन सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक श्याम सिंह हाड़ला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद से विजेंद्र छाजेड़, पीयूष लुनिया, मनीष बाफना, ललित राखेचा, भरत गोलछा, भरत सोनी और धनपद भंसाली सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यशाला के प्रभारी विजेंद्र जी ने रक्तदान दिवस पर अधिक से अधिक रक्तदान करने और करवाने की अपील की।

Subscribe to my channel


