बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में ‘इन्वेशन विद अनमैन्ड व्हीकल्स एंड ड्रोन’ पर एक सप्ताहीय कार्यशाला का सफल समापन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

 इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में “इन्वेशन विद अनमैन्ड व्हीकल्स एंड ड्रोन” विषय पर एक सप्ताहीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 25 विद्यार्थियों को नियमितता एवं प्रदर्शन के आधार पर प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

प्रमाण पत्र वितरण समारोह में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओ.पी. जाखड़, रजिस्ट्रार डॉ. अमित सोनी, इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल के अध्यक्ष डॉ. राहुल राज चौधरी, इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष श्रीमती पूजा भारद्वाज, विद्युत अभियांत्रिकी विभागाध्यक्ष डॉ. गणेश परजापत, तथा कार्यशाला संयोजक एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक आचार्य श्री श्यामसुंदर सुथार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ओ.पी. जाखड़ ने विद्यार्थियों को नवाचार और अनुसंधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अमित सोनी ने कार्यशाला को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। डॉ. राहुल राज चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।

कार्यशाला का संचालन सफलतापूर्वक श्री श्यामसुंदर सुथार और श्रीमती पूजा भारद्वाज के नेतृत्व में, डॉ. राहुल राज चौधरी के मार्गदर्शन तथा छात्र समन्वयक विनय शर्मा, अथर्व पटेल और करण नाहटा के सहयोग से किया गया।

इस एक सप्ताहीय कार्यशाला में विद्यार्थियों को मानव रहित वाहनों एवं ड्रोन की नवीनतम तकनीकों, उनके अनुप्रयोगों तथा नवाचार की संभावनाओं के बारे में व्यावहारिक जानकारी दी गई।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button