बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

रोटरी क्लब बालोतरा ने विद्यालय में बच्चों को पाठ्य सामग्री व स्वच्छता सामग्री प्रदान की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांची कॉलोनी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों को पाठ्य सामग्री, नोटबुक एवं स्वच्छता सामग्री वितरित की गई और स्वच्छता का संकल्प भी दिलवाया गया।

कार्यक्रम रोटरी प्रांत के स्वच्छता WASH अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। रोटरी पूर्व सहपाल ओमप्रकाश बांठिया ने बच्चों को जीवन में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की महत्ता समझाते हुए नैतिक संस्कारों से युक्त जीवन जीने, माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने और स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु गंदगी नहीं फैलाने की प्रेरणा दी।

क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन (11 सितंबर) में दिए गए उद्बोधन का उल्लेख करते हुए बच्चों को “उठो, जागो और आगे बढ़ो” का संदेश दिया। क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने पानी और बिजली की बचत पर जोर देते हुए जीवन में स्वच्छता अपनाने की सीख दी।

कार्यक्रम में दानदाता रोटेरियन लालचंद गोगड के सुपुत्र विशेष के जन्मदिन (8 सितंबर) के उपलक्ष्य में विशेष रूप से बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। वहीं, रोटेरियन कमलेश सोनी द्वारा बच्चों को पेन व पेंसिल वितरित किए गए।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने रोटरी क्लब का आभार जताते हुए विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की और प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। इस पर बांठिया ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन और विधायक महोदय से संपर्क कर शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

इस अवसर पर दानदाता लालचंद गोगड ने बच्चों को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में शांतिलाल हुंडिया, अभिषेक जिंदल, विमल मालवीय, राहुल बंसल, कमल किशोर सोनी, विनोद प्रजापत, दीपक गुप्ता, अल्केश लोहिया, महेश बंजारी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button