उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी: अधूरी सड़कें और फ्लाईओवर, फिर भी गोला रोड पर शुरू हुआ टोल वसूली

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
जनपद लखीमपुर खीरी की जनता को आज एक और बड़ा विचित्र तोहफा मिला है। लखीमपुर-गोला मार्ग की जर्जर हालत किसी से छिपी नहीं है—सड़कें टूटी पड़ी हैं, दोनों फ्लाईओवर अधूरे हैं और ओवरब्रिज के नीचे की सर्विस रोड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। ऐसे हालात में भी आज सुबह 8 बजे से इस मार्ग पर टोल वसूली शुरू कर दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन क्रॉसिंग बंद होने पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन इसके समाधान की जगह टोल टैक्स वसूली शुरू कर दी गई है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने एनएचएआई को कड़ी फटकार लगाई थी कि जब तक सड़क और अन्य सुविधाएं पूरी नहीं होतीं, तब तक टोल टैक्स वसूला नहीं जा सकता। बावजूद इसके लखीमपुर से गोला मार्ग पर बिना सुविधाओं के टोल वसूली शुरू कर दी गई है।
आमजन सवाल उठा रहे हैं कि जब सड़कें टूटी हों, फ्लाईओवर अधूरे हों और मूलभूत सुविधाएं न हों तो आखिर किस आधार पर टोल वसूला जा रहा है। फिलहाल जनता में इसको लेकर नाराजगी साफ देखने को मिल रही है।

Subscribe to my channel


