उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी: बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम उन्मूलन एवं नशा मुक्ति के लिए चला विशेष जागरूकता अभियान

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
लखीमपुर खीरी, 10 सितम्बर 2025।
शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा चलाए जा रहे नो भिक्षावृत्ति एवं बाल किशोर श्रम मुक्त अभियान के तहत जनपद लखीमपुर खीरी में आज विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) / नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना AHT खीरी की टीम द्वारा संचालित किया गया। इस अभियान में प्रभारी उप निरीक्षक राम अवतार, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, आरक्षी चंद्रमोहन त्यागी, महिला कांस्टेबल संध्या श्रीवास्तव तथा चाइल्डलाइन से अंजुम परवीन शामिल रही।
टीम ने थाना सदर खीरी क्षेत्र के मंदिर बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर लोगों को जागरूक किया। इसी दौरान लखीमपुर बस स्टॉप के पास दो बालिकाएं और बी-मार्ट के पास दो बालक भिक्षावृत्ति करते हुए पाए गए। इन सभी बच्चों को विधिक प्रक्रिया के तहत सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमेटी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आमजन को बाल भिक्षावृत्ति, बालश्रम, देह व्यापार, मानव तस्करी व नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और ऐसे कृत्यों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

Subscribe to my channel


