देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा जैन यात्रा संघ पहुँचा श्री सम्मेद शिखर जी तीर्थ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 07 सितम्बर 2025
बालोतरा सम्मेद शिखरजी यात्रा संघ का प्रवास बड़े उल्लास और धार्मिक भावना के साथ जारी है। संघ के श्रद्धालु भक्ति, पूजन-अर्चना और वंदन करते हुए श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ पहुंचे।
भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने जानकारी दी कि यात्रा संघ के पदाधिकारी जवाहरलाल हुंडिया और अरविंद सालेचा ने दूरभाष पर बताया कि महावीर यात्रा संघ अध्यक्ष तनसुख हूडिया और प्रमुख लाभार्थी गौतम चंद चोपड़ा (यूनिवर्सल ग्रुप) के नेतृत्व में यात्रा हस्तिनापुर तीर्थ (भगवान ऋषभदेव के पारणा स्थल) और अयोध्या (भगवान श्रीराम मंदिर) के दर्शन करने के बाद श्री सम्मेद शिखर पहुंचे।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्री सम्मेद शिखर तीर्थ पर वर्तमान 24 में से 20 जैन तीर्थंकरों ने निर्वाण प्राप्त किया था। इस पावन स्थल पर पहुंचकर यात्रियों ने अधिष्ठायक श्री भोमिया जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद संघ ने सामूहिक आराधना, पूजन और भक्ति में भाग लिया। इस अवसर पर विशेष बहुमान कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
संघ अब यहां से आगे प्रस्थान कर भगवान महावीर स्वामी की निर्वाण भूमि श्री पावापुरी, लच्छवाड़, राजगिरी होते हुए दार्जिलिंग और गंगटोक की ओर बढ़ेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजनों, गीतों और नवकारसी के विशेष कार्यक्रमों में भाग लेकर भक्ति-भावना में सराबोर हैं।

Subscribe to my channel


