देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा जैन शिव भक्त मित्र मंडल का श्री सम्मेद शिखरजी प्रवास

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

जैन शिव भक्त मित्र मंडल बालोतरा का महावीर यात्रा संघ परम हर्ष और उल्लास के साथ धार्मिक तीर्थों के दर्शन करते हुए पावन श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ पर पहुँचा।

भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश बांठिया ने जानकारी दी कि यात्रा संघ के पदाधिकारी जवाहरलाल हुंडिया एवं अरविंद सालेचा ने दूरभाष पर बताया कि महावीर यात्रा संघ अध्यक्ष तनसुख हूडिया और प्रमुख लाभार्थी गौतम चंद चोपड़ा (यूनिवर्सल ग्रुप) के नेतृत्व में यह यात्रा संघ विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन करता हुआ सम्मेद शिखर पहुँचा।

इससे पूर्व यात्रा संघ ने हस्तिनापुर में भगवान ऋषभदेव के पारणा स्थल और अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का दर्शन किया। तत्पश्चात यात्रा संघ ने सम्मेद शिखरजी तीर्थ पर पहुँचकर अधिष्ठायक श्री भोमिया जी की पूजा-अर्चना एवं भक्ति की। यहाँ यात्रियों ने आराधना, पूजन और विशेष बहुमान कार्यक्रम में सहभागिता की।

गौरतलब है कि जैन धर्म के वर्तमान 24 तीर्थंकरों में से 20 का मोक्ष इसी श्री सम्मेद शिखरजी तीर्थ से हुआ है। इस पावन स्थल पर पहुँचकर यात्रा संघ के सभी श्रद्धालु भक्ति और भावनाओं के सागर में सराबोर हो गए।

संघ अब आगे भगवान महावीर स्वामी की निर्वाण भूमि श्री पावापुरी, लच्छवाड, राजगिरी होते हुए दार्जिलिंग और गंगटोक की ओर प्रस्थान करेगा।

यात्रा के दौरान भजनों, गीतों और नवकारसी के विशेष कार्यक्रमों से श्रद्धालु भक्ति और आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button