देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैन शिव भक्त मित्र मंडल बालोतरा का संघ पहुँचा तीर्थराज सम्मेद शिखर
भगवान पार्श्वनाथ व भौमिया जी महाराज के मंदिर में किए दर्शन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने जैन शिव भक्त मित्र मण्डल बालोतरा के सदस्यों के साथ जैन महावीर सम्मेतशिखरजी यात्रा संघ सम्मेत शिखर जी पहुँच कर पूजा अर्चना की।
यात्रा के सदस्यों ने शनिवार को झारखंड के सिद्धक्षेत्र और तीर्थराज की पवित्र भूमि सम्मेद शिखर में भगवान श्री पार्श्वनाथजी एवं अधिष्ठायक देव श्री भौमिया जी महाराज के मन्दिर पहुँच कर तीर्थयात्रियों के साथ दर्शन लाभ प्राप्त कर देश प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की।संघ सम्मेद शिखर जी पहुँचने पर संघ में शामिल भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजस्थान गणपत बांठिया सहित संघ के पदाधिकारियों को झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं प्रेषित की व तीर्थयात्रा संघ का राजभवन की ओर से मधुवन के सीओ ऋषिकेश ने तिलक, शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान मंडल के संयोजक अशोक कुमार चोपड़ा का भी स्वागत किया l कोषाध्यक्ष संजय सालेचा ,गौतम चंद सकलेचा, शांतिलाल लुकड, दिनेश कुमार, संजय कुमार(टेन्ट), सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। संघ यात्री सम्मेत
शिखरजी के दर्शन करने के बाद लच्छवाड़, चम्पागिरी, सिलिगुड़ी, गंगटोक, पैलीग, दार्जिलिंग, जयपुर, मालपुरा होते हुए 15 सितंबर को बालोतरा पहुँचेंगे।