अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बाबा- दादी को अपने ही परिवार से जान का खतरा, नाती ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती । जमीनी विवाद को लेकर नाती ने अपने बाबा के जान माल की रक्षा और उन्हें मारने, पीटने, गालियां देकर अपमानित करने के मामले में पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में कलवारी थाना क्षेत्र के राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय जगजीवन राम ने कहा है कि उनके पिता तीन भाई अश्विनी कुमार, सुरेन्द्र कुमार और जगजीवन राम है। जगजीवन राम की मृत्यु हो चुकी है। जगजीवन राम के 5 बेटे प्रवीन कुमार, परिवर्तन कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुमार और दीपक कुमार अपने बाबा रामदेव की सेवा करते हैं। इससे प्रसन्न होकर रामदेव ने अपनी स्व अर्जित 10 विस्वा सम्पत्ति पांचों नातियों के नाम कर दिया। इससे अश्विनी कुमार, सुरेन्द्र कुमार और उनका परिवार रामदेव से नाराज है। दिलीप कुमार, संदीप कुमार पुत्रगण सुरेन्द्र कुमार, अनूप कुमार पुत्र अश्विनी कुमार, प्रीती पुत्री अश्विनी कुमार ने रामदेव और उनकी पत्नी सुमित्रा देवी को भद्दी-भद्दी गालियां देकर मारा पीटा। किसी तरह से उनकी जान बची।

एसपी को दिये पत्र में राजेश कुमार ने कहा है कि उनके बाबा और दादी को अपने बेटों और उनके परिवार से ही जान माल का खतरा है। मांग किया है कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर उनके रामदेव और दादी सुमित्रा के जान माल की रक्षा कराया जाय।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button