कस्बे में आज गणपति विसर्जन का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। बाबा नरसिंह दास आश्रम स्थित जोहड़ में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
सोसाइटियों और मोहल्लों से गणपति की प्रतिमाओं को सजे-धजे वाहनों पर डीजे की धुनों के साथ नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए भक्त विसर्जन स्थल तक लेकर आए। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति की आरती की और उत्सव का आनंद लिया।
भक्तों ने गणेश जी की पूजा-अर्चना करने के बाद “गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाते हुए प्रतिमाओं का जल में विसर्जन किया।
गणपति विसर्जन के साथ ही कस्बे में उत्साह और भक्ति से भरा यह पर्व संपन्न हुआ।