अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
कलवारी पुलिस पर फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप
धरना देकर डीएम को सौंपा ज्ञापनः छात्र नेता अशोक कुमार प्रभात ने लगाया न्याय की गुहार

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती । लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार प्रभात ने सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ ही अनेक राजनीतिक दलों, संगठनों, छात्र नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना देने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाये जाने के षड़यंत्रों पर रोक लगाया जाय।
डीएम को सम्बोधित ज्ञापन में अशोक कुमार ने कहा है कि वे कलवारी थाना क्षत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव के निवासी हैं और अत्याचार के विरोध में आवाज उठाते रहते हैं। कलवारी पुलिस ने उन पर मनबढ, दुस्साहसिक, भयंकर प्रवृत्ति का पेशेवर अपराधी होने का आरोप लगाकर चालानी रिपोर्ट न्यायालय में भेजा है। अशोक कुमार ने कहा है कि कलवारी पुलिस उनकी राजनीतिक छवि का अपराधीकरण कर रही है। उनके विरूद्ध जितने भी मुकदमें हैं सभी राजनीतिक है। कलवारी पुलिस के व्यवहार के कारण वे मानसिक रूप से प्रताड़ित है। मांग किया कि उनके ऊपर लगाये गये मुकदमों को वापस लिया जाय।
जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से संदीप निषाद, दीपक आर्या, अमित गौड़, मो. हारिश, सुधीर यादव, प्रदीप यादव, अखिलेश यादव, रंजीत मौर्या, आर.के. आरतियन, अमित कुमार डी.सी., रामकेश भारती, अनिल कन्नौजिया, प्रशान्त यादव, अभिषेक कुमार, मन्नू डाक्टर, संध्या राज, सुनील कुमार, प्रदीप यादव मुलायम, मनोज कुमार, रवि यादव, चंदन यादव, राजेश पाल, अमन राजभर, वृजेश प्रजापति के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Subscribe to my channel
