अलवरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
छोटी अयोध्या धाम शेरपुर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने किए दर्शन, हुआ भव्य स्वागत

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट शेरपुर (छोटी अयोध्या धाम)।
अलवर सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव तथा किशनगढ़बास के विकास पुरुष, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रविवार को बाबा मोहनराम मंदिर ट्रस्ट शेरपुर (छोटी अयोध्या धाम) पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मंदिर के महंत अशोक कौशिक जी ने मंत्री व पूर्व विधायक का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं व श्रद्धालुओं ने पुष्पवृष्टि और जयकारों से आगंतुक नेताओं का अभिनंदन किया।
धाम परिसर में भारी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री के विचार सुने और उनके आगमन से पूरा परिसर भक्ति, उत्साह और उल्लास के माहौल में सराबोर हो उठा।
मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सदैव समाज में एकता, सद्भाव और विकास की भावना को मजबूती प्रदान करता है।
इस अवसर पर कार्यक्रम में बलबीर छिल्लर जिला प्रमुख (अलवर) केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, कोटकासिम प्रधान संता देवी, महंत अशोक कौशिक, यशपाल उर्फ सोलू शर्मा अध्यक्ष (कोटकासिम)सुरेंद्र जांगिड़ अध्यक्ष (हरसौली)रामनिवास कोटकासिम, मुन्ना भाई एमपीएस,नितिन सांगवान उपस्थित अतिथि गण मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


