बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

महिला कांग्रेस द्वारा ‘नारी न्याय सम्मेलन’ का आयोजन

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 18 अगस्त

आज बीकानेर के रवीन्द्र रंगमंच में देहात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शांति बेनीवाल के पदभार ग्रहण अवसर पर राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं। जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल ने उनका साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। वहीं नोखा विधायक श्रीमती सुशीला रामेश्वर डूडी का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सिंवर ने किया।

अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी ने कहा कि “महिला कांग्रेस प्रदेशभर में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। गांव-ढाणी से लेकर शहर तक नारी न्याय सम्मेलन आयोजित कर हर वर्ग की महिलाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।”

नोखा विधायक श्रीमती सुशीला डूडी ने कहा कि “महिलाओं के हक और अधिकार की आवाज राजस्थान विधानसभा में मजबूती से उठाई जाएगी। महिला कांग्रेस हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने का कार्य करेगी।”

जिलाध्यक्ष शांति बेनीवाल ने पदभार ग्रहण अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देहात महिला कांग्रेस गांव-गांव, गली-ढाणी और मोहल्लों तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेती है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव श्रीमती निरमा मेघवाल, पूर्व मंत्री श्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री श्री भंवरसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष श्री बिशनाराम सियाग, प्रदेश महासचिव श्री राजेंद्र मूंड, शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती शशिकला राठौड़, प्रदेश महिला महासचिव श्रीमती मंजू चौहान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री भंवर कूकना, NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, हेमा सियाग सहित देहात कांग्रेस के अनेक नेता उपस्थित रहे। देहात से हजारों महिलाओं ने कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का संचालन मुरली गोदारा ने किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button