देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुराना शहर मंडल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुराना शहर मंडल द्वारा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती आशा आचार्य के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद जी व्यास रहे यात्रा में युवाओं, छात्रों, NCC cadets, पार्टी के पदाधिकारी, पार्षदगण, गणमान्य नागरिक और मातृ शक्ति ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया तथा आह्वान किया कि 15 अगस्त के दिन सभी बीकानेर वासी अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराए।

तिरंगा यात्रा जस्सूसर गेट से प्रारम्भ होकर पारीक चौक, सोनगिरी कुआं, डागा चौक, मोहता चौक, आचार्य चौक, बारह गुवाड़ होते हुए नथूसर गेट गोकुल सर्किल पर संपन्न हुई। यात्रा का जगह जगह नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मंडल संयोजक अनादि पारीक, सहसंयोजक नितिन पारीक, और मुरली धर दईया ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुवे सभी राष्ट्र भक्तों का आभार प्रकट किया। तथा सभी को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया।

आशा आचार्य

अध्यक्ष

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button