धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बाबा रामदेव पैदल यात्रा का 19वां संघ आज रवाना होगा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा | 12 अगस्त 2025

बाबा रामदेव पैदल यात्रा का 19वां संघ भिक्षु ग्रुप आज दोपहर 3:11 बजे डागा गली से ढोल-नगाड़ों और भव्य रथ के साथ रवाना होगा। अनिल बांठिया ने बताया कि इस संघ में लगभग 300 पैदल यात्री शामिल होंगे, जो बाबा रामदेव के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए यात्रा करेंगे।

यात्रा के सफल आयोजन के लिए नरेश भंडारी, राजू बागरेचा, गौतम भंडारी, राजू बन्दा, अनिल बांठिया, धर्मेंद्र डागा, पुष्पेंद्र तातेड, महावीर बोकाडिया, राकेश भंडारी, पृथ्वीराज लुंकड सहित अन्य कार्यकर्ता व्यवस्था में जुटे हुए हैं।

श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है और पूरा वातावरण भक्ति के रंग में रंग चुका है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button