बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
बालोतरा में रोटरी क्लब व आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में सुदर्शन क्रिया शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में सुदर्शन क्रिया कार्यक्रम का आगाज आज रोटरी भवन में हुआ। यह विशेष शिविर 17 अगस्त तक चलेगा।
क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग ने बताया कि सुदर्शन क्रिया के माध्यम से व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। यह तकनीक तनाव और भावनात्मक अशांति को कम करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, रचनात्मकता और संचार क्षमता को बढ़ाने में सहायक है।
कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग से सुरेश भाटी, जितेन्द्र गर्ग, भरत सिंहल, लायंस क्लब थार से कन्हैयालाल टावरी, श्याम माहेश्वरी तथा रोटरी क्लब से भंवरलाल माहेश्वरी, प्रताप गहलोत, नितिन अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर नितिन अग्रवाल ने प्रतिभागियों को सुदर्शन क्रिया की बेसिक जानकारी प्रदान की और इसके लाभों पर विस्तार से चर्चा की।

Subscribe to my channel


