बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जरूरत मंद परिवारों को पहुंचाई राशन सामग्री व आर्थिक सहायता 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा असहाय व बेसहारा परिवारों को उनके आवास जाकर सहायता पहुंचाई जा रही है।

अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि अगस्त माह में जंहा से भी सहायता को लेकर सुचना मिली संस्थान द्वारा राशन सामग्री के किट, आर्थिक सहायता व अन्य आवश्यक सामान जरूरत मंद के आवास तक पहुंचाए गए।

दवे ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड निवासी रुपनाथ कुछ दिन पूर्व एक दुर्घटना में घायल हो गया था जिसके बाद वो चलने फिरने में असक्षम हो गया संस्थान द्वारा इसके आवास जाकर कुशलक्षेम पूछी व दो माह तक चलने वाली राशन सामग्री के किट व आर्थिक सहायता भी पहुंचाई गई रूपनाथ के परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है जब तक पारिवारिक स्थिति सही नहीं होती तब तक संस्थान द्वारा हर माह मदद इस परिवार की मदद की जाएगी। इसके साथ अगस्त माह में संस्थान द्वारा अब तक 45 परिवार को मासिक राशन सामग्री के किट व 12000 की आर्थिक सहायता पहुंचाई है जिसमें घनश्याम सिंह राजपुरोहित, मनीष पालीवाल जसोल,गौतम चौपड़ा,पारसमल भंडारी,आनंद मेहता,ईश्वर दास वैष्णव,राजेंद्र माली बिठूजा, मुकेश गहलोत, कुशल जैन, कृष्णा खेल संस्थान सहित सदस्य अपना सहयोग कर रहे है इन सब सदस्यों के सहयोग से संस्थान प्रत्येक परिवार को सभी प्रकार की सहायता करने को लेकर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी, गौतम चौपड़ा, आनंद दवे, विमल मालवीय सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button