देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुराना शहर मंडल में कार्यशाला आयोजित

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 11 अगस्त —

हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुराना शहर मंडल द्वारा बीकानेर पश्चिम विधायक सेवा केंद्र में तिरंगा अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास रहे। मंडल प्रभारी (जिला मंत्री) श्री रामचंद्र सोनी, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, जिला मंत्री तरुण स्वामी सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, सदस्य, पार्षद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशा आचार्य ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री संजय शर्मा ने किया।

मंडल संयोजक अनादि पारीक ने बताया कि अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो जस्सूसर गेट से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नथुस्सर गेट पर सम्पन्न होगी।

कार्यक्रम के अंत में अशोक तिवाड़ी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button