देवेंद्रनगरदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराजनीति
ब्लॉक कांग्रेस देवेंद्रनगर ने मनाई भारत छोड़ो आंदोलन व आदिवासी दिवस

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
कांग्रेस कमेटी देवेंद्रनगर ब्लॉक अध्यक्ष आनंद शुक्ला के तत्वाधान में 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन एवं विश्व आदिवासी दिवस देवेंद्रनगर के वार्ड क्रमांक 6 आदिवासी बस्ती देवी की मढिया के बगल से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तत्पश्चात वृद्धजनों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद शुक्ला सहित जीवन लाल सिद्धार्थ,सेवालाल पटेल,राम बहादुर द्विवेदी,जयकुमार कुशवाहा,प्रहलाद यादव सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। एवं आदिवासियों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में ब्लॉक देवेंद्रनगर के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व विधायक,पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मंडलम सेक्टर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,एन,एस यूआई यूथ कांग्रेस बड़ी संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने पहुंचे।

Subscribe to my channel


