बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल व भारत जैन महामंडल ने वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह भंडारी को दी श्रद्धांजलि

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
महावीर इंटरनेशनल और भारत जैन महामंडल ने वरिष्ठ समाजसेवी, निर्भीक पत्रकार एवं मानवता के प्रतीक श्री राजकुमार सिंह भंडारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने कहा कि भंडारी साहब केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक आदर्श व्यक्तित्व थे, जिनका जीवन प्राणी मात्र की सेवा, सामाजिक सुधार और निर्भीक पत्रकारिता को समर्पित रहा। गौ सेवा, दिव्यांगों की सहायता, पीड़ितों के उत्थान और राजनीतिक शुद्धता की दिशा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
उन्होंने नाकोड़ा तीर्थ और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाज के हित में उनकी कलम हमेशा सिद्धांतों और सच्चाई के साथ चली।
इस अवसर पर डॉ. जी.सी. बडेरा, पारसमल भंडारी, ओम सा चोपड़ा, महेंद्र चोपड़ा, जवेरीलाल मेहता, जवाहरलाल हुंडिया, धनराज चोपड़ा, प्रमेंद्र बाफना सहित कई सदस्यों ने भंडारी साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Subscribe to my channel


