बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गोल्डन जुबली समारोह में बालोतरा के समाजसेवी जवेरीलाल मेहता सम्मानित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा,
महावीर इंटरनेशनल एपेक्स द्वारा आयोजित भव्य गोल्डन जुबली समारोह (सेल्यूट) में विभिन्न सेवा केंद्रों को सम्मानित किया गया, जिनकी स्थापना को 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर अनिल जैन, सेक्रेटरी वीर अशोक गोयल और कोषाध्यक्ष वीर सुधीर सहित एपेक्स टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम में बालोतरा केंद्र के संस्थापक सदस्य एवं समाजसेवी जवेरीलाल मेहता को उनके अमूल्य योगदान और सेवा कार्यों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। महावीर इंटरनेशनल जोन बाड़मेर- बालोतरा जोन के प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनका समाज सेवा में दिया गया योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने महावीर इंटरनेशनल के 50 वर्षों की सेवा यात्रा और सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक सेवा विस्तार का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


