बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा सी ए सी पी ई चैप्टर द्वारा इनकम टैक्स फॉर्म 3CD एवं ITR में संशोधनों पर संगोष्ठी का आयोजनए

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 8 अगस्त 2025:

चार्टर्ड अकाउंटेंट सीपीई चैप्टर सेन्ट्रल रीज़न के द्वारा “Decode & Comply: इनकम टैक्स में नवीनतम संशोधन फॉर्म 3CD एवं इनकमटैक्स रिटर्न फॉर्म–प्रत्येक सी ए के लिएअतिमहत्वपूर्ण ” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन ICAI भवन, बालोतरा में किया गया।

इस अवसर पर विशेषज वक्ता सी ए आयुष गुप्ता ने विषय पर विस्तृत और अत्यंत उपयोगी प्रस्तुति दी। उन्होंने न केवल संशोधनों की बारीकियों को स्पष्ट किया, बल्कि व्यावहारिक पहलुओं एवं अनुपालन संबंधी चुनौतियों पर भी प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया। यह सत्र सदस्यों के लिए अत्यंत लाभकारी और ज्ञानवर्धक रहा।

कार्यक्रम के दौरान नव-प्रवेशित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए योगिता लोहिया एवं सीए गौरव सखलेचा का सम्मान करते हुए वरिष्ठ सीए ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि राष्ट्र के आर्थिक विकास म चार्टर्ड अकाउंटेंट की महती भूमिका है, अतः अपने ज्ञान का उप डेट रखते हुए कार्य करना है बालोतरा क्षेत्र में नए सीए अपनी गुणवत्ता से विकास मैं सहयोगी बनेंगे, सीए सी पी ई चैप्टर की ओर से उनका अभिनंदन किया गया,साथ ही उन्होंने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम मे विशेष वक्ता गुप्ता को भी स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

सत्र की शुरुआत संयोजक सीए नीरज गोयल के स्वागत भाषण से हुई तथा सह-संयोजक सीए अभिषेक गुप्ता द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ समापन किया गया।

इस अवसर पर सीए जुगराज वडेरा, सीए कमलेश लोहिया, सी ए जितेंद्र मंत्री, सीए पवन गर्ग, सीए विजय वडेरा, सीए संजय सिंघल, सीए जावेद मोहम्मद, सी ए अभिषेक जिंदल, सीए जनक अग्रवाल, सीए हर्षित अग्रवाल, सीए हसमुख गोगड, सीए प्रतीक जैन सहित सदस्यों ने भाग लिया। चैप्टर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल एवं ज्ञानवर्धक बनाने में सहयोग हेतु धन्यवाद दिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button