धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रामदेवरा पैदल यात्रियों के लिए निःशुल्क लंगर सेवा — 31 वर्षों से जारी सेवा का अनूठा उदाहरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

श्री बाबा रामदेव श्रद्धालु लंगर सेवा समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी रामदेवरा पैदल यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजनशाला का आयोजन किया जा रहा है।

समिति के संचालक महेश कुमार भूराराम प्रजापति (माजीवाला) ने बताया कि यह सेवा पिछले 31 वर्षों से लगातार जारी है। लंगर में चाय, नाश्ता, भोजन के साथ-साथ यात्रियों को विशेष सुविधाएं भी दी जाती हैं।

यात्रियों की थकान दूर करने के लिए कार्यकर्ता हीरालाल प्रजापति सहित अन्य सेवक यात्रियों के पैरों की मालिश, छालों पर पट्टी और मलहम लगाकर सेवा कर रहे हैं। समिति के सभी सदस्यों ने इस सेवा स्थल पर आने वाले हर यात्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह सेवा हर वर्ष हजारों रामदेवरा भक्तों के लिए राहत और आस्था का केंद्र बन जाती है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button