बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा के अशोक सिंघवी को बेस्ट चेयरमैन सम्मान नगर में हुआ भव्य अभिनंदन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा,
अर्बन बैंकों के राष्ट्रीय फेडरेशन (नेपफब) एवं एकमे इंडिया द्वारा पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में बालोतरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चेयरमैन अशोक सिंघवी को बेस्ट चेयरमैन के रूप में सम्मानित किए जाने पर आज बालोतरा में विभिन्न संस्थाओं ने उनका भव्य सम्मान किया।
बालोतरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक मुख्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में मां आशापुरा जन सेवा संस्थान, कटारिया सिंघवी परिवार एवं भारत जैन महामंडल ने चेयरमैन अशोक सिंघवी का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में भारत जैन महामंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश बांठिया, मां आशापुरा जन सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा जी सिंघवी, कटारिया सिंघवी परिवार के अमृतलाल सिंघवी एवं महावीर इंटरनेशनल के जोन सचिव जवेरी लाल मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “अशोक सिंघवी का यह सम्मान केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरे बालोतरा क्षेत्र का गौरव है। बैंक द्वारा जनसेवा में निभाई जा रही सक्रिय भूमिका प्रशंसनीय है।”
इस अवसर पर अशोक सिंघवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बालोतरा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक वर्तमान में 8 शाखाओं के साथ संचालित है और भविष्य में नई शाखाएं खोलने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम में दौलत राज सिंघवी, रमेश कुमार सिंघवी, मूलचंद ओस्तवाल, पारसमल बोकडिया सहित कई गणमान्य नागरिक एवं संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे। अंत में बैंक के प्रबंध संचालक गौतम सिंह जैन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


