देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जेवर एयरपोर्ट का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की मांग उठी, INDIA JAN SHAKTI PARTY ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

 

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर | 5 अगस्त 2025

राजस्थान के बीकानेर से INDIA JAN SHAKTI PARTY के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राम दयाल भाटी ने भारत सरकार को एक पत्र भेजकर जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखने की मांग की है। उन्होंने यह पत्र सीधे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए भेजा है।

पत्र में लिखा गया है कि पूरे भारत में धार्मिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने के लिए यह कदम एक प्रेरणादायक मिसाल बनेगा। उन्होंने उल्लेख किया कि पंजाब सहित देशभर के श्रद्धालु यह मांग लंबे समय से कर रहे हैं और राष्ट्रीय सिख संगठनों द्वारा भी यह मुद्दा समय-समय पर उठाया गया है।

डॉ. भाटी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता, धर्म और देश के लिए बलिदान दिया था, और उनके नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण करना पूरे मानव समाज के लिए सम्मान की बात होगी।

पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख नेताओं में शामिल हैं:
राजेंद्र सिंह, रवि कुमार, कोमल शर्मा, सर्वजीत सिंह, ओंकार सिंह, भगवान सिंह (एडवोकेट), स्वामी जी आदि।

प्रति भेजी गई प्रतिलिपियाँ:

माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर

माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ

माननीय मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश सरकार, भोपाल

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button