बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जिला स्तरीय आंगनवाड़ी बहन सम्मान दिवस कार्यक्रम पंचायत समिति में हुआ आयोजित

उत्कृष्ट कार्य के लिए बहनों का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 5 अगस्त। राजस्थान सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में ‘बहनों का सुरक्षा सम्मान पर्व’ अभियान के तहत 5 अगस्त, 2025 को जयपुर में ‘राज्य स्तरीय आंगनवाड़ी बहन सम्मान दिवस’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए पूरे राज्य के ब्लॉक स्तरीय वीसी कक्षों में देखा गया।

इसी कड़ी में बालोतरा जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोतरा पंचायत समिति सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। जयपुर से प्रसारित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखने के बाद, बालिकाओं टीना और धन्नु ने मुख्य अतिथि जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी और पंचायत समिति प्रधान शंकर लाल खारवाल को भारतीय परंपरा के अनुसार राखी बांधी।

*उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान और पुरस्कार*

इस कार्यक्रम में बालोतरा परियोजना की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कमला प्रजापत और मीनाक्षी को प्रतीक स्वरूप ₹501 की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर राशि का सांकेतिक चेक, आधा किलो मिठाई का पैकेट और छाता प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले की 6 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं

निरमा, धाई, भंवरी, चंदू, पूजा, संगीता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विभाग की ओर से आधा किलो मिठाई और एक छाता भी वितरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन पोषण शपथ और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हीरालाल कलबी, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग नितिन गहलोत सहित सभी संबंधित ब्लॉक के सीडीपीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button