बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बाबा रामदेव पैदल यात्रा संघ 12 अगस्त को रवाना होगा बालोतरा से, 17 अगस्त को पहुंचेगा रामदेवरा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
📍 बालोतरा, राजस्थान | 6 अगस्त 2025
भक्ति और आस्था से ओतप्रोत बाबा रामदेव पैदल यात्रा संघ जैन भिक्षु ग्रुप द्वारा इस वर्ष अपनी 19वीं यात्रा के लिए तैयार है। ग्रुप के सक्रिय सदस्य अनिल बांठिया ने जानकारी दी कि यह संघ 12 अगस्त 2025 को बालोतरा के डागा गली से रवाना होगा और 17 अगस्त 2025 को बाबा रामदेव की पावन धरा रामदेवरा पहुंचेगा।
अनिल बांठिया ने बताया कि यह यात्रा हर वर्ष श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न होती है और इस बार भी भक्तों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। संघ की सफलता में कई सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान है, जिनमें प्रमुख रूप से राजू बागरेचा, नरेश भंडारी, गौतम भंडारी, महावीर बोकाडिया, पुष्पेंद्र तातेड, राजू बन्दा, पृथ्वीराज लुंकड, खेतमल मेहता और राहुल जैसे नाम शामिल हैं।
संघ का उद्देश्य बाबा रामदेव की भक्ति में लीन होकर समाज में भक्ति, सेवा और भाईचारे का संदेश फैलाना है। यात्रा मार्ग में जगह-जगह पर भक्तों के स्वागत की भी तैयारियां की जा रही हैं।
📸 यह खबर भक्तों के लिए उमंग और ऊर्जा से भरी हुई है।
जय बाबा री!

Subscribe to my channel


