अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर में एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान, NDPS में 5 आरोपी गिरफ्तार, इनामी व हिस्ट्रीशीटर भी दबोचे
बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
📍 बीकानेर, 03 अगस्त 2025
बीकानेर जिले में अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के उद्देश्य से पुलिस ने रविवार को एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। यह अभियान महानिरीक्षक पुलिस हेमन्त कुमार शर्मा के निर्देशन और जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।
इस विशेष अभियान का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी (शहर) और कैलाश सिंह (ग्रामीण) ने किया। अभियान के तहत 400 पुलिसकर्मियों की 20 टीमों ने जिले भर में 25 स्थानों पर एक साथ दबिश दी।
🚨 बड़ी कार्यवाहियाँ:
NDPS के 4 प्रकरण दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार
25 किलो डोडा पोस्त, 294 ग्राम गांजा और 512 ग्राम अफीम जब्त
3170 लीटर अवैध डीजल बरामद, एक वाहन पीकअप ज़ब्त
32 स्थायी वारंटी/भगोड़े अपराधियों को गिरफ्तार
1 इनामी अपराधी मुरलीधर उर्फ मुलाराम (नोखा) को पकड़ा गया
(प्रकरण संख्या 209/2024 – धारा 376डी, 354, POCSO व IT एक्ट के तहत वांछित, ₹10,000 का इनाम घोषित)
1 हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया (कुचिलपुरा) भी गिरफ्तार
📞 पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन:
100 / +91-151-2220602
वॉट्सऐप नंबर: 8764852595
साइबर अपराध सहायता: 1930
एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया कि बीकानेर पुलिस संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और यह अभियान आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए है। उन्होंने जनता से भी सहयोग की अपील की है।


Subscribe to my channel


