खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पवित्र मनन दीप द्वारा संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए किया गया महारुद्राभिषेक,रुद्राभिषेक करने से शिव बाबा की विशेष कृपा मिलती है- गुरुदेव भास्कर भारद्वाज

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट कोटकासिम (खैरथल-तिजारा)

कोटकासिम :- पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा भूतेश्वर मंदिर में गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने अपने सत्संग परिवार के साथ मिलकर संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए मंत्र उच्चारण विधि विधान से महारुद्राभिषेक कराया और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की!इस दौरान पवन उर्फ गोली प्रजापत एवं पवन योगी द्वारा भोले बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई! वही गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने प्रवचन करते हुए कहा रुद्राभिषेक करने से बड़े से बड़े कष्ट बीमारियां खत्म होती है और महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है उन्होंने कहा श्रावण मास में भोले बाबा की पूजा का विशेष महत्व होता है तो हम सबको जप तप दान अवश्य करना चाहिए! उन्होंने कहा जिसका हृदय पवित्र हो जाता है उसके जीवन में भोले बाबा विशेष आशीर्वाद और कृपा बरसाते हैं बस हमें जीवन में गुणों को उतारना है और भक्ति करनी है! इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button