उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

मनवर नदी के तट पर विधायक अजय सिंह ने किया पौधारोपण

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को हर्रैया विधानसभा के लजघटा गांव स्थित मनोरमा नदी के तट पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में प्रभागीय वन अधिकारी डॉ शिरीन सिद्दीकी, क्षेत्रीय वन अधिकारी शारदा नन्द त्रिपाठी सहित तमाम क्षेत्रीय लोगों ने पौधारोपण किया। फलदार, छायादार सहित कुल मिलाकर 255 पौधे रोपे गए। विधायक अजय सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि माँ के वात्सल्य, प्रकृति की करुणा और भावी पीढ़ियों के लिए आशा का प्रतीक है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान न केवल प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि हमारे सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों को भी प्रतिबिंबित करता है। कहा कि पौधारोपण पर्यावरण, मानव और वन्य जीवों के लिए लाभदायक है। यह दूषित वायु को हटाकर वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को कम करता है और जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करता है। सभी उपस्थित जनों ने विधायक के इस प्रयास की सराहना की और अधिकाधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया।

  इस अवसर पर महेन्द्र सिंह, शिवप्रसाद सिंह, भगवान बख्श सिंह, मनीष सिंह लक्की, चतुर्गुन राजभर, जगदम्बा सिंह राजू, मनीष सिंह मन्नी, ज्ञान विक्रम सिंह, अनिल पाण्डेय, विकास सिंह, आनन्द सिंह डेविड, दुर्गेश सिंह, मंटू सिंह, दुर्गा यादव, लालजी वर्मा, रामजीत वर्मा एवं दुर्गेश सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button